फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूतेश्वर स्टेशन का होगा विस्तार, बनेंगे नए प्लेटफार्म

विज्ञापन
Demo Pic - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
मथुरा। भूतेश्वर रेलवे स्टेशन को रेलवे ने रिमाडलिंग योजना में शामिल कर लिया है। इस योजना के अंतर्गत रेलवे स्टेशन का विस्तार किया जाएगा। नए प्लेटफार्म भी बनेंगे। चौथी लाइन के साथ ब्रांच लाइन बिछाई जाएंगी। ओवरब्रिज का भी निर्माण होना है। इस स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को भी बेहतर किया जाएगा।
विज्ञापन



मथुरा जंक्शन के बाद भूतेश्वर स्टेशन पर 15 से अधिक ट्रेनों का ठहराव है। दिल्ली से आने वाली कई ट्रेनें भी इस स्टेशन पर रुकती हैं। इस स्टेशन के बाहर से ही वृंदावन व गोवर्धन जाने वाले श्रद्धालुओं को बसें व अन्य वाहन आसानी से मिल जाते हैं। यह प्रमुख स्टेशन है लेकिन अब तक यहां यात्री सुविधाओं का अभाव है। लेकिन अब रेलवे ने इस स्टेशन को बेहतर करने की प्लानिंग कर ली है।


राजस्थान के अलवर रूट से सीधी कनेक्टिविटी को देखते हुए रेलवे इस स्टेशन का विस्तार करेगा। मथुरा जंक्शन, रेलवे यार्ड और एसएसआई सिग्नल सिस्टम लगाने सहित भूतेश्वर रेलवे स्टेशन को रिमाडलिंग योजना में शामिल किया गया है। स्टेशन डायरेक्टर एनपी सिंह ने बताया स्टेशन का विस्तार किया जाएगा। इसमें चौथी लाइन के साथ ब्रांच लाइन बिछाई जाएंगी।
विज्ञापन




प्लेटफार्म पार करने को रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा और प्लेटफार्मों की लंबाई बढ़ाई जाएगी और टिनशेड लगेंगे। साथ ही सॉलिड स्टेट इंटरलॉकिंग सिग्नल सिस्टम ‘एसएसआई’ लगाई जा रही है। इससे ट्रेन संचालन को बेहतर सिग्नल मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें