मैनपुरी। यूपी बोर्ड के शुक्रवार को घोषित हुए इंटर के परिणाम में आदर्श राष्ट्रीय आवासीय विद्यालय की ज्योति कश्यप ने 93 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में टॉप किया है। ज्योति ने अपने शिक्षण संस्थान का नाम रोशन किया है। ज्योति की तमन्ना आईएएस बनने की है।
ज्योति ने अंग्रेजी में 86, हिंदी मेें 86, गणित में 98, फिजिक्स में 96, केमिस्ट्री में 96 अंक प्राप्त कर विशेष योग्यता हासिल की है। उसने 465 अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया है। वहीं हाईस्कूल में भी उसने 85.8 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। शहर के गांव नवादा निवासी ज्योति कि पिता बालकृष्ण कश्यप सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। वहीं मां राजबेटी ग्रहणी हैं।
ज्योति ने बताया कि उसे हॉस्टल में रहकर ही पढ़ाई की है।
जहां विद्यालय में प्रबंधक अशोक यादव और प्रधानाचार्य डाक्टर किरन सौजिया सहित समस्त स्टाफ ने उसे अच्छे अंक लाने के लिए समय-समय पर प्रेरित किया। हर रोज 12-14 घंटे तक पढ़ाई करने वाली ज्योति की इच्छा है कि वह आईएएस ऑफिसर बने।
इंटर की परीक्षा में 91.8 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में तीसरा स्थान पाने वाली मुरादाबाद के गांव मनकुआं तहसील काठ निवासी अंजलि देओल बैंक में जाना चाहती हैं। वह भी आदर्श राष्ट्रीय आवासीय विद्यालय की छात्रा हैं। उसने हॉस्टल में रहकर ही पढ़ाई की है। पिता सुरेंद्र किसान हैं। मां रेखा देवी गृहणी हैं। उसके एक भाई और एक बहन है।
अंजलि ने अपनी कामयाबी का श्रेय पापा को दिया। आदर्श स्कूल के गणित के शिक्षक अनुज सर को मानती हैं। अंजलि ने गणित में 97, केमिस्ट्री में 95, फिजिक्स में 96, हिंदी में 87, अंग्रेजी में 85 अंक हासिल किए हैं। हाईस्कूल में भी 80 प्रतिशत अंक हासिल किए थे।