एलाऊ थाना क्षेत्र में टेम्पो पलटने से घायल महिला जिला अस्पताल में भर्ती
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र में मंगलवार दोपहर सड़क पर अचानक सामने आए जानवर को बचाने के प्रयास में टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे एक महिला सहित छह लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
थाना बेवर क्षेत्र के गांव चिरावर निवासी मीरा देवी बेटी सपना की ससुराल गांव बघान जनपद फिरोजाबाद गईं थीं। मंगलवार को वह बेटी, दामाद सुमित, धेवते अर्पित, धेवती गुंजन और दीक्षा के साथ घर वापस आ रहीं थीं। सभी लोग टेंपो में बैठकर थान एलाऊ क्षेत्र से कुसमरा बेवर मार्ग होते हुए चिरावर जा रहे थे।
दोपहर करीब 12 बजे अचानक सड़क पर एक जानवर आ गया। उसने बचाने के प्रयास में चालक नियंत्रण खो बैठा। इस कारण अनियंत्रित टेंपो सड़क किनारे पलट गया। हादसे मे टेंपो सवार सपना, मीरादेवी, सुमित और तीनों बच्चे घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।