फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: महिला को अगवा करने के मामले में प्रधान सहित 6 नामजद

Sat, 22 Jul 2023 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। क्षेत्र के एक गांव से महिला को अगवा किए जाने के मामले में महिला के पति ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। एसपी के आदेश पर गांव के प्रधान सहित छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस महिला को बरामद करने के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन

गांव से 12 जुलाई को महिला घर पर अकेली थी। पति खेत पर काम करने गया था। तभी गांव के ही अजय, दीपक, संदीप, चरन सिंह, कैलाशी, ग्राम प्रधान संतोष महिला को अगवा कर ले गए। जब पति घर पर आया तो पत्नी घर पर न पाकर उसने उसकी तलाश शुरु की। तलाश के दौरान पति को जानकारी हुई कि आरोपी उसकी पत्नी को अगवा कर ले गए हैं। मामले में पुलिस से शिकायत की। जब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो पुलिस अधीक्षक से मामले की शिकायत की। एसपी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए कासगंज के थाना प्रभारी को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। कोतवाली प्रभारी हरिभान सिंह ने बताया कि महिला को अगवा करने के मामले में ग्राम प्रधान सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। महिला की बरामदगी के लिए सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें