फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खुरपका-मुंहपका से बचाव को मिलीं 6 लाख वैक्सीन

Wed, 12 Jun 2024 12:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। पशुओं को खुरपका-मुंहपका (एमएमडी) बीमारी से बचाव के लिए 15 जून से टीकाकरण शुरू किया जाएगा। टीकाकरण के लिए जनपद को छह लाख वैक्सीन मिल चुकी हैं। जिन्हें दो कोल्ड चेंबरों में रखा गया है।
विज्ञापन

खुरपका और मुंहपका रोग ऐसा रोग है, जिससे बारिश के दिनों में सबसे अधिक पशु संक्रमित होते हैं। इस बीमारी से बचाव के लिए टीकाकरण ही सबसे अच्छा उपाय है। पशुओं के खुरपका मुहपंका से बीमार होने पर पशुओं के दुग्ध का उत्पादन घट जाता है। यह बीमारी संक्रामक वायरस आप्थो वायरस से होती है। संक्रमित जानवरों के लार, मूत्र और मल के माध्यम से अन्य पशुओं में बीमारी फैलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें