फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेमिस्टर परीक्षा में 58 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

विज्ञापन
कासगंज के केए महाविद्यालय में परीक्षा देते परीक्षार्थी - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा बृहस्पतिवार को छह केंद्रों पर आयोजित की गई। परीक्षा की दोनों पालियों में 58 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा में नकल रोकने के लिए सभी केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम किए गए। जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

केए कालेज में पहली पाली में बीए भूगोल की परीक्षा में पंजीकृत 226 में से 11 और दूसरी पाली में बीकॉम में पंजीकृत 181 में से तीन परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। श्रीमती शारदा देवी जौहरी नगर पालिका कन्या महाविद्यालय में पहली पाली में बीए भूगोल के पंजीकृत सभी 11 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे। राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज ढोलना में पहली पाली में बीए भूगोल के 394 में 22 और दूसरी पाली में बीकॉम के 25 में से 3, श्रीमती गेंदा देवी महाविद्यालय अलीपुर बरबारा में पहली पाली में बीए भूगोल के पंजीकृत 94 में से 8 एवं दूसरी पाली में बीकॉम के पंजीकृत 6 में से 1 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। बच्चन सिंह महाविद्यालय कादरपुर में पहली पाली में बीए भूगोल के पंजीकृत 200 में से 8, कुसुमा देवी महाविद्यालय अमांपुर में पहली पाली में भूगोल के पंजीकृत 90 में से 2 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें