फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 48 दिन में ठगों ने व्यापारी से कैसे उड़ाए  57.55 लाख रुपये, आपके लिए जानना है बहुत जरूरी; ये गलती न करें

Tue, 07 Apr 2026 01:14 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

एक व्यापारी को व्हाट्सएप निवेश ग्रुप के जरिए 48 दिनों में 57.55 लाख रुपये की ठगी का शिकार बनाया गया। मुनाफे का झांसा देकर रकम फंसाई गई, लेकिन निकासी न होने पर मामला साइबर थाने पहुंचा।
विज्ञापन
cyber crime cyber fraud - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में  निवेश का झांसा देकर एक व्यापारी से साइबर अपराधियों में 57 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर ली। पीड़ित की शिकायत के बाद साइबर थाने में मामला दर्ज किया गया है।  
विज्ञापन

कसेरट बाजार, दखनाई गेट, ताजगंज निवासी पुलकित गोयल ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से एक व्हाट्सएप ग्रुप 610 बार्कलेज स्मार्ट स्टॉक पिक्स से जुड़ गया था। यह ग्रुप निवेश करने वालों के लिए काम कर रहा था। ग्रुप को सानिया जोशी नाम की महिला लीड कर रही थी। लोगों को निवेश के लिए निर्देशित करती थी। 
विज्ञापन

मुनाफा देखकर उन्होंने भी 12 जनवरी से 28 फरवरी तक 57.55 लाख का निवेश कर दिया। व्हाट्सएप ग्रुप के लिंक पर यह रकम दिख रही थी। इसके साथ ही मुनाफा भी नजर आ रहा था। इस रकम को खाते में विड्रोल करने का प्रयास किया, लेकिन रकम विड्रोल नहीं हुई। मामले में थाना साइबर क्राइम पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें