फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हींग की मंडी की 55 दुकानों पर संकट

Wed, 19 Aug 2015 01:31 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन की छुट्टी के बाद शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान फिर शुरू हो गया है। मंगलवार को नगर निगम, प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने हींग की मंडी बाजार में नालों पर बनी दुकानों को ध्वस्त किया तो कई खोखे जब्त कर लिए। नाले पर बनी तकरीबन 55 दुकानों पर निशान लगाए गए हैं।
विज्ञापन

हींग की मंडी में इलेक्ट्रानिक्स और जूते का कारोबार है। यहां सड़कों की चौड़ाई काफी है लेकिन अतिक्रमण की वजह से सड़कें गलियों में तब्दील हो गई हैं। सिटी मजिस्ट्रेट रेखा एस चौहान, नगर निगम के सहायक अभियंता अरुण मिश्रा, अफजल चिश्ती और पुलिस टीम मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे हींग की मंडी इलाके में पहुंची। नगर निगम के दस्ते को देखते ही बाजार बंद हो गया। पहले निशान लगाने की वजह से अधिकांश दुकानदारों ने निर्माण स्वयं ही हटा लिए थे। इसके  बावजूद  230 निर्माणों को बुलडोजर की मदद से ढहा दिया गया। टीनशेड और चबूतरों को ढहा दिया गया। नाले पर बनी तीन दुकानों को भी तोड़ दिया गया। पानी की टंकी की आड़ में होने वाले अतिक्रमण को देखते हुए इन दोनों टंकियों को भी ध्वस्त कर दिया गया। अफजल चिश्ती ने बताया कि एक गली में नाले पर करीब 55 दुकानें बनी हैं। इन सभी को तोड़ा जाएगा। इनमें से  27 दुकानें पूरी तरह ध्वस्त की जाएंगी। बुधवार को मोती कटरा रोड से मीरा हुसैनी, सदरभट्टी चौराहे की अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें