फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीटेक्निक परीक्षा में शामिल हुए 52 परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा तीसरे दिन कड़ी सुरक्षा में एक केंद्र पर संपन्न हुई। तीनों पालियों में 52 परीक्षार्थी शामिल हुए। जबकि 23 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

परीक्षा की पहली पाली में पंजीकृत 25 परीक्षार्थियों में से 19 परीक्षार्थी शामिल हुए तथा 6 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।। दूसरी पाली में पंजीकृत 25 परीक्षार्थी में से 18 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे एवं 7 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं तीसरी पाली में पंजीकृत 25 परीक्षार्थी में 15 परीक्षार्थी उपस्थित हुए एवं 10 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे। परीक्षा को लेकर केंद्र पर कड़े इंतजाम किए गए। परीक्षार्थियों को कड़ी जांच के बाद परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। उनके पास मौजूद मोबाइल फोन व अन्य सामान जमा करा लिया गया। कॉलेज प्रबंध समिति के यश जैन ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह से नकल विहीन संपन्न हुई। परीक्षा में कोरोना गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन कराया गया। तीनों पालियों में 52 परीक्षार्थी उपस्थित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें