मांट (मथुरा)। यमुना एक्सप्रेसवे पर चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायर करने वाले चार गो तस्करों को मांट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
सोमवार को यमुना एक्सप्रेसवे के जाबरा टोल प्लाजा पर नोएडा की तरफ से आ रहे कैंटर को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया था।
कैंटर में सवार लोगों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी थी। पुलिस ने घेराव कर कैंटर को पकड़ा, जिसमें 14 गोवंश भरे हुए थे। इसमें फरीद निवासी काजीपुरा थाना टांडा जनपद रामपुर, इम्तियाज निवासी टांडा जनपद रामपुर व मोहम्मद मौसिन निवासी बाबूपुरा थाना भवन जनपद शामली, शहजाद पुत्र सहाबुद्दीन निवासी कैलाशपुर थाना गागल जनपद सहारनपुर को तमंचे और कारतूस सहित पकड़ा गया था।
इस दौरान मांट थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार और टोल चौकी प्रभारी शिववीर सिंह भी मौजूद थे। मांट पुलिस ने मंगलवार को उक्त गो तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।