फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाप्रभु बल्लभाचार्य का जन्मोत्सव मनाया

विज्ञापन
पूजन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा। महाप्रभु बल्लभाचार्य के जन्मोत्सव पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। श्रीमद भागवत कथा आयोजन समिति द्वारा महाप्रभु बल्लभाचार्य का जन्मोत्सव गऊघाट स्थित गोपीनाथ मंदिर में मनाया गया। सुबह महाप्रभु के चित्रपट का मंत्रोच्चार के मध्य पूजन हुआ।
विज्ञापन


संगोष्ठी में पंडित अमित भारद्वाज ने कहा कि वह अग्नि का अवतार थे। साहित्य मंत्री राधाबिहारी गोस्वामी में कहा महाप्रभु का कर्मक्षेत्र ब्रज रहा। कार्यक्रम में बलराम आचार्य, विजय शस्त्री, मधुवनदत्त शास्त्री, श्रीनिवास शास्त्री, हरी शंकर शास्त्री, प्रेम व्यास, कृपाशंकर द्विवेदी, गोविंद पांडेय थे। पुष्टिमार्ग संप्रदाय के मंदिर ठाकुर द्वारिकाधीश में सुबह से ही उल्लास का माहौल रहा।

मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि पुष्टिमार्ग संप्रदाय के प्रवर्तक महाप्रभु बल्लभ आचार्य के जन्मोत्सव पर मंदिर प्रांगण में नौबत बजाई गई और झांकियों में विशेष दर्शन का आयोजन किया गया। मंदिर के महाराज गोस्वामी बृजेश कुमार महाराज व कांकरोली युवराज डा. वागीश कुमार के निर्देशन में आयोजन हुए। कार्यक्रम में श्रीधर चतुर्वेदी, कमला शंकर, राजीव चतुर्वेद, बृजेश चतुर्वेदी, ओम प्रकाश गुप्ता, राधा रमण अरोड़ा, बनवारीलाल चतुर्वेदी थे।
विज्ञापन


इधर बल्लभचार्य महाराज के जन्मोत्सव पर मंगलवार को श्री बल्लभ गोपाल गोशाला समिति एवं ब्रज पुरोहित परिवार द्वारा विश्राम घाट पर यमुना जी का दुग्धाभिषेक किया गया। शाम को विश्राम घाट से बंगालीघाट तक शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में सतेंद्रनाथ चतुर्वेदी, बसंतलाल, मुकेश, गणेश, पुरुषोत्तमलाल, भगवान, धमेंद्र, पं. दिनेश शास्त्री, केशदेव, वासुदेव शास्त्री, राजीव मोहल्लेदार, शरद पुरोहित, दिलीप पंडा थे।

श्री ब्रज समाज हरि संकीर्तन संघ द्वारा रीजी पीठाधीश्वर भोला बाबा के सान्निध्य में कार्यक्रम हुए। जिसमें यमुना तट पर यमुनाष्टक का पाठ किया। शाम को फूल बंगला सजाया गया। कार्यक्रम में बसंतलाल मुखिया, राजू सरदार, पारस सरदार, बाल कृष्ण चतुर्वेदी, मोहन, विजय, महेश चतुर्वेदी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें