फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी से है कठोर कार्रवाई की अपेक्षा: कल्याण सिंह

विज्ञापन
कल्याण सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कासगंज। राजस्थान के राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के दिल में जवानों की शहादत का गम है। उनका कहना है कि पुलवामा में पाक समर्थित आतंकवादियों ने कायरतापूर्ण हमला किया है। इस घटना से पूरे देश में बड़ा गुस्सा है। भारत की जनता पीएम से बहुत कठोर कार्रवाई की अपेक्षा कर रही है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से वार्ता के दौरान राज्यपाल कल्याण सिंह ने कहा कि पूरा देश एक जुट है। पीएम ने संकेत दिया है उससे लगता है कि आतंकवाद के खिलाफ व उनके आकाओं के खिलाफ निश्चित तौर पर बड़ी और कठोर कार्रवाई होगी। अलगाववादी नेताओं पर हुई कार्रवाई का उन्होंने समर्थन करते हुए कहा कि यह कठोर कार्रवाई की दिशा में एक कदम है। जगह-जगह शहीद जवानों का श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है। इससे सिद्ध होता है कि देश पर संकट की घड़ी में सभी मतभेद को भुलाकर सारा राष्ट्र एकसाथ खड़ा नजर आता है। भारत की यह बड़ी शक्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें