फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान समस्याओं को लेकर भाकियू का कलक्ट्रेट पर धरना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फिरोजाबाद। किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने मंगलवार को कलक्ट्रेट पर धरना दिया। किसानों ने विद्युत वितरण खंड शिकोहाबाद के अधिकारियों पर किसानों का उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

किसानों ने गोवंश से फसलों हो रहे नुकसान व सिंचाई के लिए माइनरों में पानी नहीं छोड़ने की बात भी कही।


भाकियू के जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह यादव के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पहुंचे किसानों ने शिकोहाबाद विद्युत वितरण खंड पर तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों पर फर्जी तरीके विद्युत देय निर्धारण करने व अवैध वसूली का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जसराना तहसील क्षेत्रांर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों पर ठोस कार्रवाई नहीं होने की शिकायत भी की। इस दौरान शिशुपाल सिंह, सुरेश चंद्र,रमेश चंद्र, गणेश सिंह, महेश चंद्र,राम नरेश, बारेलाल, खंजाची आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें