फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागलपुर एक्सप्रेस से टकराई बाइक

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। दिल्ली रेलखंड पर एत्मादपुर के निकट रेल ट्रैक पार करने के दौरान एक व्यक्ति की बाइक बंद हो गई। ट्रेन को पास आता देख सवार बाइक छोड़कर भाग गया। बाइक के भागलपुर-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस से टकराकर परखच्चे उड़ गए। रेलवे सुरक्षा बल ने मामला दर्ज कर बाइक सवार की तलाश शुरू कर दी है। करीब 30 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही।
विज्ञापन


घटना मंगलवार दोपहर 12 बजे करीब की है। भागलपुर से चलकर नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन 12349 भागलपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस दोपहर 12 बजे करीब एत्मादपुर ओवरब्रिज के पास पहुंची, तभी बंद की गई रेल क्रॉसिंग को एक युवक बाइक सहित पार करने का प्रयास करने लगा।

रेल ट्रैक से बाइक निकालने के दौरान फंसकर बंद हो गई। इस बीच ट्रेन को करीब आता देख बाइक सवार घबरा गया और बाइक ट्रैक पर ही छोड़कर भाग खड़ा हुआ। ट्रेन चालक ने ट्रेन रोकने का प्रयास किया, किंतु तभी ट्रेन के इंजन से बाइक टकरा गई और उछलकर ट्रैक पर गिर गई, जिससे उसके परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन


चालक ने ट्रेन रोकते हुए घटना की जानकारी मुख्य नियंत्रण कक्ष टूंडला को दी। सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल के जवान पहुंच गए। आरपीएफ ने क्षतिग्रस्त बाइक कब्जे में लेते हुए ट्रेन को रवाना कराया। इस दौरान यह ट्रेन लगभग 30 मिनट खड़ी रही। इस दौरान यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें