फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढा मुक्ति अभियान की हकीकत देखने आए चीफ इंजीनियर

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। जनपद में पीडब्ल्यूडी द्वारा चलाए जा रहे गड्ढा मुक्ति अभियान का जायजा लेने के लिए चीफ इंजीनियर केके राठौर मथुरा पहुंचे। उन्होंने स्थानीय अधिकारियों के साथ कई स्थानों पर सड़कों का स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन


जनपद में पीडब्ल्यूडी के कार्य की स्थिति लखनऊ तक चर्चित है। 25 करोड़ की लागत से बने मथुरा-बलदेव मार्ग पर टीएसी की जांच रिपोर्ट के बाद कई इंजीनियर पर कार्रवाई होनी है, लेकिन इस कार्रवाई को अप्रभावी बनाने की कोशिश निरंतर जारी हैं। इसके अलावा भी जनपद में गड्ढा मुक्ति अभियान की अनेक सड़कों की शिकायत भी लखनऊ तक पहुंचीं हैं।

इसमें सबसे ज्यादा खराब स्थिति मांट तहसील और छाता तहसील अंतर्गत सड़कों की है। इसमें अनेक सड़क बनने के साथ ही उखड़ गई हैं। इन्हीं शिकायतों के मद्देनजर शासन ने चीफ इंजीनियर केके राठौर को मथुरा भेजा। शनिवार को अधीक्षण अभियंता आगरा योगेश पवार के साथ चीफ इंजीनियर मथुरा आए।
विज्ञापन


उन्होंने गड्ढा मुक्ति अभियान के तहत बनी कई सड़कों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि स्थानीय अधिकारियों को अभियान के कार्य में और तेजी के निर्देश दिए हैं। हालांकि चीफ इंजीनियर ने ज्यादा वक्त मथुरा को नहीं दिया। चंद घंटों के निरीक्षण में कार्रवाई पूरी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें