फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के विकास और उन्नति में सहायक होते हैं गांव : हार्टविंग

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। संयुक्त राष्ट्र में कहा गया है कि किसी राष्ट्र की उन्नति की धुरी गांव होते हैं। बाघई गांव उनमें से एक है। जो देश के विकास और उन्नति में सहायक बना है। ये बातें विश्व बैंक की 12 सदस्यीय टीम के वाइस प्रेसीडेंट (साउथ एशिया) मिस्टर हार्टविंग स्चफर ने टूंडला के गांव बाघई के प्राथमिक औी उच्च प्राथमिक विद्यालय में स्वच्छ भारत मिशन के तहत आयोजित कार्यक्रम में कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वे ब्रिटेन के एक छोटे से गांव से हैं और उन्हें जो मान सम्मान और आत्मीयता बाघई गांव में मिली वो उनके अपने गांव में भी नहीं मिली। इसके लिए उन्होंने गांव के हर व्यक्ति को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के बारे में जानने भारत आए हैं और बाघई गांव आकर खुशी हुई कि यहां के ग्रामीणों ने अपने आपको भाग्य विधाता बनाया है।

उन्होंने कहा कि वह विश्व बैंक से 30 वर्षों से जुड़े हैं और उन्हें 30 वर्ष के करियर में पहली बार इतना बड़ा प्रयास देखा है। इसके लिए केंद्र एवं प्रदेश सरकार के साथ फिरोजाबाद जिला बधाई का पात्र है। गांव के लोग चाहें तो अपने देश की तकदीर और तस्वीर दोनों बदल सकते हैं। बस थोड़े प्रयास की जरूरत है। जो बाघई गांव के लोगों ने करके दिखाया है। टीम का फूलमालाएं पहनाकर, साफे बांधकर एवं प्रतीक चिह्न और उपहार भेंट कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें