फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्था का उमड़ा सैलाब, गूंजे विमल सागर के जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जलेसर। आस्था, श्रद्धा और भक्ति का सैलाब, विमल सागर महाराज के जयकारे और अर्घ्य चढ़ाते श्रावक-श्राविकाएं। शनिवार को कुछ ऐसा ही नजारा दिखा कोसमा में आयोजित गुरू भक्ति महामहोत्सव में। इस दौरान तीन दिवसीय महोत्सव का मंत्रोच्चारण और विधिविधान पूर्वक शुभारंभ किया गया।

महोत्सव में शनिवार सुबह संघस्थ चैत्यालय के अभिषेक पूजन के बाद झंडारोहण किया गया। इसके बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और एसडीएम प्रेरणा सिंह ने सपरिवार और पालिकाध्यक्ष विकास मित्तल ने फीता काट कर महोत्सव का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में ग्वालियर से पधारे पंडित अजित कुमार जैन शास्त्री ने धार्मिक क्रियाएं कराईं।
विज्ञापन


वहीं रिद्धि-सिद्धि और गणधर विलय विधान में श्रावक-श्राविकाएं जमकर झूमे। इस दौरान पीत वस्त्रधारी श्रावक-श्राविकाओं ने जिनेंद्र भगवान को अर्घ्य समर्पित किए। शाम को आरती के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शांति लाल जैन टोंग्या, चिंतामणि जैन, अरविंद जैन आगरा, स्वरूपचंद्र जैन, प्रमोद कुमार पाटनी, प्रमोद जैन, महेंद्र जैन, प्रकाशचंद्र जैन, विवेक जैन, नमन वार्ष्णेय, राघवेंद्र सिंह, राधा मौजूद रहे।
-------------------
अभी तो बस शुरुआत है: चैत्य सागर
कार्यक्रम के दौरान आचार्य श्री चैत्य सागर महाराज जी ने कहा कि मेरा सपना पूरा नहीं हुआ है। मेरा सपना वात्सल्य आरोग्य धाम से असाध्य रोग से ग्रसित मानव हंसता खेलते लौटने पर पूरा होगा। वहीं पिछड़ेपन के शिकार हजारों कोसमा वासी युवा ग्रामीण स्वरोजगार से जुड़कर स्वाभिमान से जिएंगे। उन्होने कहा कि 2014 में अपने गुरू आचार्य विमल सागर की जन्मस्थली को नमन करने आया था। अपनी माटी के लाल एवं मेरे गुरू आचार्य विमल सागर के प्रति अपार श्रद्धा एवं समर्पण देखकर मेरे मन मे विचार आया कि इस पिछड़े क्षेत्र के युवाओं को स्वाभिमान के साथ जीने एवं अपने पैरो पर खड़ा करना चाहिए। उसी दिन से आरोग्य धाम की स्थापना के लिए प्रयास शुरू कर दिए थे।
विज्ञापन

------------------
आरोग्य धाम को प्रशासन मिलेगा सहयोग
एसडीएम प्रेरणा सिंह ने कहा कि कोसमा गांव में वात्सल्य आरोग्य धाम की स्थापना गुरू भक्ति की मिसाल है। आरोग्य धाम में सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिये आने वाली अड़चनों को तहसील प्रशासन हर संभव तरीके से दूर करने का प्रयास करेगा।
----------------
पालिका निभाएगी जिम्मेदारी
पालिकाध्यक्ष विकास मित्तल ने कहा कि आरोग्य धाम में पेयजल और सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी पालिका जलेसर की है। इसमें कभी भी असुविधा नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें