फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार गिरी, मलबे में दबकर ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
दीवार गिरी, मलबे में दबकर ग्रामीण की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहावर। बुधवार की सुबह गांव बोंदर में मकान की दीवार गिर गई जिसमें दबकर एक ग्रामीण की मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव बोंदर में सुबह करीब चार बजेे गांव निवासी शब्बीर खां के मकान की दीवार अचानक गिर गई। पड़ोस में ही यासीन खां (40) पशुओं की रखवाली के लिए घेर में सो रहा था। अचानक गिरी दीवार के मलबे में यासीन खां दब गया। दीवार के गिरने की आवाज सुनकर बड़ी संख्या में जमा ग्रामीणों ने यासीन मलबे से बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। वहीं घेर में बंधी हुई एक भैंस भी घायल हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। तहसीलदार मनोज प्रकाश ने घटना का जायजा लिया। राजस्व कर्मियों ने क्षति का आकलन किया।
विज्ञापन

ऐसे बची मुशीर की जान
दीवार गिरने से ग्रामीण यासीन के साथ उनका पुत्र मुशीर भी सो रहा था जो सुबह मजदूरी वह उठकर गया तभी कुछ देर बाद दीवार गिर गई। जिसमें दबकर यासीन की मौत हो गई। यदि मुशीर मजदूरी के लिए कुछ देर पूर्व न उठकर गया होता तो उसके साथ ही हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें