फिरोजाबाद। सवर्ण संगठन के एसएसी एसटी विधेयक लाए जाने के विरोध में बाजार बंद के आह्वान को ध्यान में रखते हुए पुलिस फोर्स सतर्क रहा। गुरुवार को पुलिस की गाड़ियां राउंड लेती रहीं लेकिन बाजार बंद के आह्वान का कोई असर दिखाई नहीं दिया। इससे प्रशासन ने राहत की ही श्वांस ली।
केंद्र सरकार की ओर से एससीएसटी एक्ट विधायक को ही संसद में पेश करने का सवर्ण संगठनों द्वारा विरोध किया जा रहा है। सवर्ण संगठन ने गुरुवार नौ अगस्त को बाजार बंद का आह्वान किया था। सुबह से पुलिस फोर्स अलर्ट दिखाई दिया। सुभाष तिराहे पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी के साथ यहां क्यूआरटी की टीम को तैनात किया था। बाजारों में थानेदार भी राउंड लेते रहे। लेकिन सवर्ण संगठनों का बाजार बंद के आह्वान का कोई असर दिखाई नहीं दिया।
शहर के बाजार पूरी तरह से खुले दिखाई दिए। हालांकि दोपहर के बाद जब बाजार पूरी तरह से खुल गए तो फिर फोर्स एवं गाड़ी को भी हटा लिया गया। सीओ सिटी डा.अरुण कुमार सिंह ने कहा कि बाजार बंद के आह्वान को ध्यान में रखते हुए फोर्स को तैनात किया था। लेकिन ऐसा कोई असर दिखाई नहीं दिया।