फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मठ और आश्रमों में आज होगा गुरुओं का पूजन, तैयारियां पूर्ण

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। शुक्रवार को मनाए जाने वाले पर्व गुरु पूर्णिमा के लिए ब्रज के मठ, मंदिर व आश्रम सज चुके हैं। जगह-जगह गुरुओं का पूजन कर गुरु दीक्षा ली जाएगी। शिष्य गुरुओं के समक्ष बुरी आदतों को छोड़ने का संकल्प लेंगे। इसके लिए तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
विज्ञापन


गुरु पूर्णिमा पर्व पर गुरु पूजन के लिए मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन, बरसाना, राधाकुंड, गोकुल, बलदेव आदि गुरु स्थलों पर शिष्यों के आने का क्रम जारी है। जिले भर में करीब 350 स्थानों पर लाखों शिष्य गुरुओं का पूजन करेंगे। उन्हें अंग वस्त्र भेंटकर उनका पूजन किया जाएगा। गुरुओं द्वारा शिष्यों को दीक्षा के रूप में माला प्रदान की जाएगी। शिष्य गुरुओं के समक्ष बुरी आदतों को छोड़ने का भी संकल्प लेंगे। गुरु पूजन में प्रयोग में आने वाले फलों की बिक्री भी इस दौरान तेजी पकड़ेगी। फूल माला विक्रेता व मिष्ठान्न विक्रेता की भी बिक्री में वृद्धि होने की संभावना है।

होटल और गेस्ट हाउस फुल

गुरु पूजन को राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, यूपी, पंजाब आदि से आए भक्तों ने होटल व गेस्ट हाउस में कमरे बुक करा लिए हैं। देर रात्रि तक शिष्यों के आने का क्रम जारी रहा। इस कारण शहर के अधिकांश प्रमुख होटल व गेस्ट हाउस भरे नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें