फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली पत्नी को छोड़कर दूसरी म हला से रचाई शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एटा। पहली पत्नी को छोड़ युवक ने दूसरी महिला के साथ शादी रचा ली। इसकी जानकारी होने पर पहली वाली पत्नी ने मामले की रिपोर्ट थाना निधौलीकलां में दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना निधौलीकला क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी महिला दयाश्री ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए निधौलीकला पुलिस को बताया कि उसकी शादी रवीश निवासी रामपुर के साथ हुई थी। इसके बाद ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं उसे ससुराल से निकाल भी दिया था। इसके बाद ससुरालियों ने उसके साथ धोखाधड़ी करते हुए दूसरी महिला के साथ शादी रचा ली। इसकी जानकारी जब उसे हुई तो उसने शादी का विरोध किया। आरोप है कि इससे बौखलाए ससुरालियों ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए उसे धमकी दे दी। इससे परेशान होकर महिला ने मामले की रिपोर्ट थाना निधौलीकलां में दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस जांच कर आरोपियों का पता लगा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें