फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युगल सरकार को निहारते रह गए मुख्यमंत्री योगी

विज्ञापन
राध्ााकृष्ण - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान दर्शन को पहुंचे सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ भागवत भवन में युगल सरकार (श्रीराधा-कृष्ण) को निहारते रह गए। काफी देर तक ठाकुर जी के दर्शन किए। विधि विधान पूर्वक पूजा-अर्चना भी की। करीब 45 मिनट मुख्यमंत्री ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान में बिताए। शनिवार को सुबह 7:35 बजे मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचे। यहां जन्मस्थान संस्थान और भाजपाइयों ने उनकी अगवानी की। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले केशवदेव मंदिर में पूजा-अर्चना की और फिर परिक्रमा लगाई। गर्भगृह के दर्शन बाद मुख्यमंत्री भागवत भवन पहुंचे। यहां योगीराज भगवान श्रीकृष्ण और राधाजी की अद्भुत छवि को मुख्यमंत्री निहारते रह गए। फिर विधि-विधान से पूजा अर्चना की। यहां ध्यान लगाकर 10 मिनट तक बैठे रहे। इसके बाद भागवत भवन में शिवलिंग पर जलाभिषेक किया तो पं. मदनमोहन मालवीय समेत संस्थापकों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा, संस्कृति मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी, विधायक कारिंदा सिंह सहित संस्थान सचिव कपिल शर्मा, चंद्रभान गुप्ता, गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी, राजीव श्रीवास्तव और विजय बहादुर सिंह भी मौजूद रहे। स्मृति चिन्ह के रूप में मुख्यमंत्री को श्रीकृष्ण की छवि भेंट की। स्वागत भाजपा नेता मुकेश खंडेलवाल, संजय शर्मा, कुंजबिहारी चतुर्वेदी, हेमंत खंदौली और मुन्ना सिकरवार ने किया। सीएम के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किए दर्शन मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का काफिला निकलने के कुछ देर बाद ही हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर भी श्रीकृष्ण जन्मस्थान दर्शन को पहुंच गए। संस्थान सचिव कपिल शर्मा और सदस्य गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री की अगवानी करते हुए मंदिर के दर्शन कराए। स्मृति चिन्ह और प्रसाद भेंट करते हुए पुन: दर्शन का आने का न्यौता भी दिया। योगी ने पढ़ाया कानून का पाठ मथुरा। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान के कंट्रोल रूम में 10 मिनट तक आगरा मंडल के पुलिस-प्रशासन के अफसरों को कानून व्यवस्था का पाठ पढ़ाया। सभी को स्पष्ट रूप से अपराधियों पर लगाम लगाने को ताकीद किया तो वारदातों पर नियंत्रण करने का इशारा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें