फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ताओं ने बाजना टोल पर किया कब्जा

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
नौहझील (मथुरा) यमुना एक्सप्रेसवे के बाजना टोल पर टोल को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं और टोलकर्मियों के बीच कहासुनी हो गई। कार्यकर्ताओं ने दो घंटे तक टोल पर कब्जा रखा। बाद में सुलह होने के बाद मामला शांत हुआ। शनिवार प्रात: नौ बजे भाकियू नेता हरिराज पहलवान एवं पवन खटाना अपने चार साथियों के साथ कार से कोकिलावन शनिदेव के दर्शन करने जा रहे थे। जेवर से यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते बाजना कट पर उतरने के लिए टोल फीस को लेकर टोलकर्मियों से झगड़ा हो गया। हरिराज ने फोन कर नौहझील के भाकियू कार्यकर्ताओं को बुला लिया। भाकियू नेता सोनू प्रधान के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता बाजना कट पर पहुंच गए। इसके बाद विवाद और बढ़ गया। गुस्साए भाकियू कार्यकर्ताओं ने बाजना टोल को अपने कब्जे में ले लिया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दो घंटे बाद यमुना एक्सप्रेसवे के उच्चाधिकारियों के आश्वासन के बाद मामला शांत हो सका। भाकियू के जिला प्रवक्ता अनिल शर्मा, संतोष भारद्वाज कटारा, अंशू नौहवार, सुंदर बालयान, महाराज सिंह, सुरेंद्र नागर, चंद्रवीर नौहवार, विनोद पाठक आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें