फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाली गेट पुलिस चौकी के सामने से लाखों की चोरी

विज्ञापन
चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। पटियाली गेट पुलिस चौकी के सामने बने कपड़ा व्यापारी के घर से देर शाम चोर ताले तोड़कर 80 हजार रुपये की नकदी और करीब दस लाख रुपये के आभूषण चोरी कर ले गए। सूचना पर एएसपी, सीओ सिटी मौके पर पहुंच गए। मामले की रिपोर्ट पीड़ित ने कोतवाली नगर में अज्ञात चोरों के खिलाफ दर्ज कराई है।
विज्ञापन


कोतवाली नगर क्षेत्र की पटियाली गेट पुलिस चौकी के सामने कपड़ा व्यापारी मुकेश वार्ष्णेय का घर है। शनिवार देर शाम वह घर में ताला लगाकर एटा महोत्सव में गए थे। देर शाम चोरों ने मौका पाकर मकान के ताले तोड़ दिए और घर से 80 हजार रुपये की नकदी और करीब दस लाख रुपये के आभूषण चोरी कर ले गए।

रात करीब दस बजे मुकेश का भाई पंकज घर पहुंचा तो मकान के ताले टूटे देखकर उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी। जानकारी पर इलाका पुलिस के साथ अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार और सीओ सिटी वरुण कुमार मौके पर पहुंच गए। मामले में पंकज ने कोतवाली नगर में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें