फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक पर हमले के आरोप में छह पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला/फिरोजाबाद। पूर्व विधायक पर हमले के मामले में दो नामजद सहित आधा दर्जन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस हत्या का प्रयास और बलवे की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिशें दे रही है।
विज्ञापन


पूर्व विधायक एवं सपा नेता शिवसिंह चक पर सोमवार देर शाम फिरोजाबाद सिर्विस लेन स्थित आवास के बाहर कुछ लोगों ने उस वक्त हमला कर दिया था, जब उन्होंने नशे में धुत एक युवक को गाली-गलौज करने से रोका था। पूर्व विधायक ने तहरीर में कहा है कि जान से मारने की नीयत से उनका गला दबाया तो आसपास के लोगों ने बचाया।

घटना के बाद आरोपी भागने में सफल रहे। देर रात पूर्व विधायक शिवसिंह चक ने मनोज पाठक एवं मनीष पाठक निवासी इंद्रानगर टूंडला चौराहा एंव तीन से चार अन्य पर हत्या का प्रयास, बलवा एवं हरिजन एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना की जांच करने मंगलवार सुबह सीओ संजय वर्मा पूर्व विधायक के घर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें