फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतरायण सूर्यदेव को अर्पण की जल

विज्ञापन
makar sankranti - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में रविवार को मकर संक्रांति का पर्व दान-पुण्य के साथ मनाया गया। इस दौरान लोगों ने सूर्यदेव को जल अर्पण कर परिवार के लिए खुशहाली मांगी। वहीं, लोगों में मंदिरों में भी पूजा अर्चना कर असहायों को दान दिया। नगर में दो दर्जन से अधिक स्थानों पर खिचड़ी भोजन कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
विज्ञापन


नगर के कचहरी रोड पर महिला थाने के पास सचिन शर्मा व उनके साथियों द्वारा खिचड़ी भोज कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसके अतिरिक्त नगर के आगरा रोड पर जीआईसी के सामने महेश यादव व उनके साथियों ने, ऋषि आश्रम में पालिकाध्यक्ष मनोरमा देवी के सहयोग से, घंटाघार चौराहा, स्टेशन रोड, बजाजा बाजार, जिला अस्पताल के निकट, गोपीनाथ अड्डा, करहल रोड, बाईपास रोड, राधारमन रोड आदि स्थानों पर खिचड़ी भोजन वितरण का कार्य किया गया।

इसके अतिहिरक्त नगर के उद्योगपतियों व समाज सेवियों ने गरीबों तथा असहायों को कंबल व वस्त्र वितरण कर दानपुण्य किया। नगर के निकटवर्ती ग्राम पड़रिया में 101 निर्धन महिलाओं को स्वेटर का वितरण भरत चौहान द्वारा किया गया। गॉव के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति बालमुकुन्द प्रजापति को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्त्रस्म का शुभारंभ पंडित महेश ने हवन पूजा के साथ किया। सभी को खिचड़ी का प्रसाद भी वितरित किया गया।
विज्ञापन


मंदिरों पर कन्या भोज का भी हुआ आयोजन
मकर संक्रांति के पर्व पर नगर के प्रमुख शीतला देवी मंदिर, भीमसेन मंदिर आदि स्थानों पर पहुंचकर भक्तों ने कन्या भोज कार्यक्रम का आयोजन किया। यहां कन्याओं को भोजन कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें