फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूत्र से गणित के सवाल हल करने में मिलेगी मदद

विज्ञापन
एएमयू छात्रसंघ चुनाव के दौरान युवाओं का जोश देखते ही बना - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
मैनपुरी। नगर के सुदिति ग्लोबल एकेडमी में शनिवार को विद्यार्थियों को गणित विषय के अविष्कृत सूत्र ‘विभाज्यता का महासूत्र एवं दशक नियम’ के विषय में जानकारी देने के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन



वरिष्ठ प्रधानाचार्य डॉ. राम मोहन ने ‘विभाज्यता का महासूत्र एवं दशक नियम’ के शोधकर्ता इंजी. रत्नेश कुमार का पुष्पमाला पहनाकर और शॉल भेंटकर स्वागत किया। रत्नेश कुमार ने ‘विभाज्यता का महासूत्र एवं दशक नियम’ के बारे में अध्यापकों तथा विद्यार्थियों को जानकारी दी।


गणित विषय के महासूत्र के विषय में विद्यालय के गणित विषय के शिक्षक चंद्रेश दीक्षित, राधा रमण तिवारी, विवेक चौधरी एवं प्रिया दुबे ने कहा कि हम सभी अध्यापकों को भी इस महासूत्र से गणित की समस्याओं को हल करने में सहायता मिलेगी।
विज्ञापन



इससे छात्रों में सृजनात्मकता का विकास होगा। कार्यशाला का आयोजन विद्यालय की प्रशासनिक प्रधानाचार्य कुसुम मोहन, मैनेजिंग डायरेक्टर लव मोहन के कुशल मार्गदर्शन में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें