फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीबी की खोज में 6100 घरों में दस्तक

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। टीबी के रोगियों की खोज में 115 टीमों ने 6100 घरों पर दस्तक दी है। जहां 30 हजार लोगों से बातचीत करते हुए इस बीमारी के लक्षण जानने की कोशिश हुई। इस दौरान संभावित 608 रोगी सामने आए हैं, जिनके सैंपल की अब जांच की जा रही है।
विज्ञापन


टीबी की दृष्टि से प्रदेश के 25 अतिसंवेदनशील जनपदों में शामिल मथुरा में अब अभियान के तहत घर-घर पहुंचकर रोगियों की खोज शुरू हो गई है। इस अभियान में जुटी 115 टीमों के 345 सदस्यों ने पहले दिन 6100 घरों पर पहुंचकर 30 हजार लोगों के बारे में डिटेल जुटाई है। इन लोगों से बातचीत में 608 ऐसे लोग सामने आए, जिनमें टीबी के लक्षण नजर आ रहे हैं। पहले दिन के सभी 30 हजार लोगों से टीबी की जांच के लिए सैंपल मांगे गए हैं। खासकर 608 उन लोगों के सैंपल के प्रयास किए जा रहे हैं, जिनमें टीबी के रोगियों के लक्षण मिले हैं।
उपजिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. आलोक कुमार ने बताया कि अभियान शुरू हो गया है।

टीमें चिंहित क्षेत्रों में घर-घर पहुंचकर लोगों से बातचीत कर रही हैं। इसमें उनसे उपरोक्त बीमारी के संदर्भ में जांच के लिए सैंपल मांगे गए हैं। यह अभियान नौ जनवरी तक चलेगा।
विज्ञापन


जेल में 185 कैदियों से हुई पूछताछ
टीबी के रोगियों की खोज के लिए शुरू हुए विशेष अभियान के अंतर्गत चिकित्सा विभाग की टीम जिला कारागार भी पहुंचीं। यहां 185 कैदियों से बातचीत की गई। इसमें 27 से सैंपल भी जांच के लिए जुटाए गए हैं। योजना कोआर्डिनेटर आलोक तिवारी ने बताया कि जेल के साथ नारी निकेतन में भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें