फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल से हाईटेक हाजिरी देंगे वकील

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। वर्ष 2018 बार के अधिवक्ताओं के लिए नया सिस्टम लेकर आएगा। इसके तहत उन्हें हर दिन बार कार्यालय पहुंचकर थंब इंप्रेशन मशीन पर हाजिरी देनी होगी। इस हाजिरी के बाद ही बार नियमित और गैर नियमित अधिवक्ताओं की पहचान करेगा।
विज्ञापन


बार में करीब दो हजार अधिवक्ता हैं। इनमें से करीब डेढ़ हजार अधिवक्ता ऐसे हैं जो कि नियमित रूप से प्रैक्टिस करते हैं जबकि करीब 500 अधिवक्ता ऐसे भी हैं जो कि कचहरी कम या एकदम नहीं आते हैं। पहचान न होने के कारण बार एसोसिएशन मथुरा अपने यहां पंजीकृत सभी अधिवक्ताओं को विपरीत परिस्थितियों में लाभान्वित करती है। साथ ही ऐसे अधिवक्ताओं को चुनाव के दौरान भी अपने तरीके से प्रयोग किया जाता है। नियमित और गैर नियमित अधिवक्ताओं में अंतर करने की मांग बार में अधिवक्ताओं द्वारा उठाई जाती रही थी। इसी मांग को ध्यान में रखते हुए बार एसोसिएशन मथुरा ने वकीलों की हाजिरी लगाने का निर्णय लिया है।

यह हाजिरी वकीलों द्वारा बार कार्यालय में लगी थंब इंप्रेशन मशीन के माध्यम से देनी होगी। यह मशीन नए साल के पहले दिन से ही लग जाएगी। एक जनवरी को अवकाश होने के कारण अधिवक्ता दो जनवरी से बार कार्यालय में पहुंच कर अपनी-अपनी अंगुली की पहचान देंगे। इसके बाद वे उसी अंगुली का प्रयोग कर हाजिरी भी दे सकेंगे। बार के अध्यक्ष डॉ. ब्रज गोपाल शर्मा ने बताया कि दो जनवरी से बार में थंब इंप्रेशन मशीन लग जाएगी। इससे अधिवक्ता अपनी उपस्थित दर्ज करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें