फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केस वापस लेने को धमका रहे आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना टूंडला के एक गांव में डेढ़ माह पूर्व महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास एवं जिंदा जलाने की कोशिश की थी। महिला की एक दिसंबर को इलाज के दौरान मौत हो गई थी। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से अब वे परिवार को केस वापस लेने की धमकी दे रहे हैॅैं। पीड़ितों ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर गिरप्तारी की मांग की है।
विज्ञापन


थाना टूंडला क्षेत्र के एक गांव में विगत छह नवंबर को मकान की बाउंड्रीवॉल फलांगकर दो युवक घुसे थे। थाना टूंडला क्षेत्र के बसई निवासी भुवनेश और उसके साथी नीरज ने पीड़ित की पुत्रवधू को अकेला देख दुष्कर्म का प्रयास किया और विरोध पर केरोसिन डालकर महिला को आग के हवाले कर दिया था। महिला के शोर मचाने पर पड़ोस के युवकों ने दोनो को महिला के घर से भागते देखा था।

टूंडला पुलिस ने इस मामले में अभियोग आठ नवंबर को दर्ज कर लिया था। इसके बाद एक दिसंबर को महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। लेकिन पुलिस ने अभीतक नामजदद आरोपियों को अभीतक गिरफ्तार नहीं किया है। इसके चलते आरोपी पीड़ित परिवार को केस वापस लेने के लिए धमका रहे हैं। पीड़ित परिवार ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें