फिरोजाबाद। जनवरी में होने वाले सहकारिता चुनावों को लेकर जिले में सरगर्मियां तेज हो गई हैं। साधन सहकारी समितियों में डेलीगेट्स बनाने पर जोर दिया जा रहा है। ऐसे ही एक मामले में फर्जी तरीके से डेलीगेट्स बनाने के आरोप लगाने पर जिला सहकारी बैंक दबरई पर हंगामा हो गया।
जिला मुख्यालय स्थित जिला सहकारी बैंक कार्यालय में उस समय हंगामा हो गया जब साधन सहकारी समिति लिमिटेड मटसेना से जुडे़ कुछ लोगों ने महाप्रबंधक जिला सहकारी बैंक विनय चौधरी और बैंक प्रबंधक पर फर्जी तरीके से कैश रसीद बुक क्षेत्र के एक व्यक्ति को सौंपने का आरोप लगाया।
मटसेना समिति अध्यक्ष भगवान सिंह और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद्र पचौरी और डॉ लक्ष्मी नारायन यादव, संजीव शर्मा की इस मुद्दे पर महाप्रबंधक से बात की। भाजपा नेताअेां का आरोप था कि समिति में फर्जी तरीके से नए डेलीगेट्स बनाए जा रहे हैं। विवाद की स्थिति बनने पर एआर कॉपरेटिव विवेक कौशल ने समझा कर मामला शंात कराया।