फिरोजाबाद। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) की बैठक गुरुवार को प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में लखनऊ में आयोजित हुई। इसमें निर्यात प्रोत्साह ने संबंधित योजनाओं की समीक्षा की गई।
प्रमुख सचिव अनिल कुमार ने कहा कि प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने की दिशा में गंभीरता से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उद्योग स्थापित करने वालों को प्रोत्साहित किया जाए, जिससे उप्र में अधिक से अधिक नए उद्योग स्थापित हो सकें। निर्यात प्रोत्साहन के साथ बाजार विपणन प्रोत्साहन योजना भी जिले वाइज समीक्षा की गई।
प्रमुख सचिव ने कहा कि निर्यातकों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में जगह-जगह मेलाें का आयोजन किया जाता है। मेलों में अधिक से अधिक हस्तशिल्पी भाग लें, अत: ऐसे आयोजनों की जानकारी अधिक से अधिक निर्यातकों तक पहुंचाएं। उद्योग केंद्र के सहायक आयुक्त अमरेश कुमार पांडे ने जनपद में संचालित योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।