फिरोजाबाद। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में खेल प्रतियोगिताओं का आगाज हुआ। जहां खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में केजीवी नारखी, एका एवं नगर क्षेत्र की छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
डीएम नेहा शर्मा ने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। पढ़ाई के साथ खेल क्षेत्र में भी बेटियां अपने माता पिता एवं जिले का नाम रोशन कर रहीं हैं। बीएसए डा. सच्चिदानंद यादव ने कविता सुनाई। कहा कि छात्राएं लक्ष्य की ओर अग्रसर रहें।
उन्होंने छात्राओं को मन लगाकर पढ़ने की सीख दी। इसके बाद कबड्डी और दौड़ प्रतियोगिताएं हुई। निर्णायक मंडल में हौराम सिंह, कोमल सिंह, धीरज सिंह, धर्मेंद्र सिंह, धर्मेंद्र कुमार, सोमेंद्र यादव, विवेक चौहान तथा निशांत तौमर रहे। कस्तूरबा इंटर कालेज वार्डन अरशद परवीन, मंजुलता यादव, अंजना यादव, लता शर्मा, नेहा भारद्वाज, रुचि चौहान एवं राजेश कुमार मौजूद रहे।
ये खिलाड़ी बने विजेता