फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा स्नान पर जाम के झाम से परेशान रहे श्रद्धालु

विज्ञापन
कासगंज के सर्कुलर रोड पर लगा जाम
विज्ञापन
कासगंज। मोक्ष एकादशी के चलते गुरुवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए सोरों हरि की पैड़ी पर पहुंचे। इससे सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ने से कई बार जाम के हालात बने। इस दौरान पुलिस जवान जाम के झाम को हटाने के लिए जूझते नजर आए।
विज्ञापन


गंगा स्नान करने आए श्रद्धालु यात्री जहां बसों, ट्रैनों से गंगा घाटों पर पहुंचे वहीं बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने निजी वाहन, डग्गेमार वाहन के अतिरिक्त ट्रैक्टरों, बैलगाडिय़ों, तांगों आदि वाहनों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु सड़कों से होते हुए हरि की पैड़ी पर पहुंचे।

घाट पर जल्दी पहुंचने की जल्दी में जहां वाहन स्वामी को जगह मिली वहीं से निकालने में जुट गए। इससे सड़कों पर जाम के हालात बन गए। नियमों को ताक पर रखा गया। इससे बिलराम गेट, माल गोदाम चौराहा गेट पर जाम को हटाने के लिए यातायात पुलिस के जवान जूझते रहे। बार-बार लग रहे जाम के हालातों से यात्री काफी परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें