फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़ी रायपुर के जंगल में असलहा फैक्ट्री

विज्ञापन
डैमो - फोटो : डैमो
विज्ञापन
नौहझील (मथुरा)। नौहझील पुलिस ने रायपुर के जंगल में छापा मारकर हथियार बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। यहां से 30 बने, अधबने तमंचे और राइफल के अलावा हथियार बनाने के औजार बरामद किए गए हैं। हथियार बनाने की फैक्ट्री संचालित कर रहे दो लोग पुलिस के हत्थे चढ़े हैं।
विज्ञापन


नौहझील पुलिस को सूचना मिली कि रायपुर के जंगल मेें हथियार बनाने की फैक्ट्री चल रही है। नौहझील और बाजना पुलिस ने छापामार कार्रवाई की तो हथियार बनाने वाले कई भाग गए। पुलिस ने पीछा कर दो को दबोच लिया। सीओ मांट राकेश कुमार ने बताया कि शेरगढ़ के गांव बढ़ाह निवासी कदीर उर्फ कद्दन और अलीगढ़ के गांव शालपुर निवासी प्रेमवीर को दबोचा है। इनके कब्जे से 30 बने, अधबने तमंचे, एक राइफल, और हथियार बनाने के औजार बरामद किए गए हैं। एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये को पुरस्कार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें