फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भंसाली का पुतला फूंक फिल्म पद्मावती का जताया विरोध

विज्ञापन
फिल्म पद्मावती का विरोध करते प्रदर्शनकारी।
विज्ञापन
एटा। पदमावती फिल्म का जिले में विरोध तेज होता जा रहा है। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली का पुतला फूंक कर विरोध जताया। वहीं संगठन ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन


मंगलवार को सैकड़ों लोगों ने जुलूस निकालकर जिले में पदमावती के निर्माता, निर्देशक एवं अभिनेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। मेहता पार्क में एकत्रित लोगों ने जीटी रोड पर पहुंचकर पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय के सामने फिल्म निर्देशक का पुतला फूंका। इस दौरान आंदोलनकारियों ने ऐलान किया कि समाज बिना संशोधन के इस फिल्म को प्रदेश में रिलीज नहीं होने देगा।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ दिनेश वशिष्ठ, पूर्व विधायक प्रत्येंद्र पाल सिंह पप्पू, भूपेंद्र सिंह, क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह चौहान बबलू, युवा जिलाध्यक्ष सुनील सोलंकी, पम्मी ठाकुर, प्रमोद गुप्ता, बसंत पतझड़, कैलाश पुंढीर, बॉबी चौहान, संजय सोलंकी, सुधीर चौहान, उमेश पुंढीर, बल्देव सिंह राठौर, मनोज देवी सोलंकी, सपना राठौर, मनोज बघेल, रवेंद्र बघेल आदि ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें