फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालियों से लेकर सड़क तक रहेंगे चुनावी मुद्दे

विज्ञापन
कासगंज के लवकुश नगर में उखडी पडी सड़क ।
विज्ञापन
कासगंज। नगर की बाहरी बस्तियों में सड़के काफी जर्जर हैं। वहां रहने वाले बाशिंदों को खासी दिक्कतें होती हैं। यहां से गुजरने वाले लोगों को ही परेशानियों का सामना कराना होता हैं। निर्माण पर पालिका व सभासद अधिक ध्यान नहीं देते। इस बार यह सड़के भी चुनावी मुद्दा होंगी।
विज्ञापन


कस्बे की चंदननगर, न्यू माधौपुरी कालोनी, गंगेश्वर कालोनी, दुर्गा कालोनी, श्रीगणेश कालोनी, अशोक नगर सहित अन्य कालोनियों के बाहरी क्षेत्रों की बस्तियों में सड़कों का हाल बदहाल है। सड़कें जर्जर हो रही हैं, बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। कुछ सड़के बनने के बाद उखड़ गई हैं। लेकिन इस ओर कोई भी ध्यान नहीं दिया गया।

न्यू मौधापुरी कालोनी, लवकुश नगर, गंगश्वेर कालोनी सहित कई क्षेत्रों में सड़के उखड़ी हुई हैं। श्रीगणेश कालोनी से होकर स्वास्थ्य केंद्र जाने वाले मार्ग एक वर्ष से अधिक समय से बदहाल हैं। लोग प्रत्याशियों के सामने इन समस्याओं को भी रख रहे हैं। प्रत्याशियों के द्वारा भी सड़कों को ठीक कराए जाने का वायदा किया जा रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें