फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचवीं तक की मान्यता पर चल रहे दो स्कूल

विज्ञापन
डीएम नेहा शर्मा
विज्ञापन
फिरोजाबाद।
विज्ञापन

प्रशासन की सख्ती से प्राइवेट कॉलेज संचालकों में हलचल है। पूर्व में बंद होने के बाद अधिकारियों ने बगैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर गुरुवार को शिकंजा कसा। जिला मुख्यालय के आसपास ही आठ बगैर मान्यता प्राप्त विद्यालय संचालित मिले। जांच अधिकारियों ने अमान्य कक्षाएं बंद कराईं और कालेज संचालकों से स्कूल बंद करने का शपथ पत्र भी लिया।

डीएम नेहा शर्मा ने राजकीय कालेज के प्रधानाचार्य केके यादव को जांच अधिकारी नियुक्त किया। जांच अधिकारी केके यादव ब्रह्मदत्त पब्लिक स्कूल विजयपुरा में निरीक्षण करने गए। विद्यालय बगैर मान्यता के संचालित थे। पूर्व में डिप्टी बीएसए तरुण कुमार ने भी विद्यालय बंद कराने का नोटिस दिया था। मॉडर्न पब्लिक स्कूल विजयपुरा में कक्षा आठवीं तक मान्यता है, 12वीं तक स्कूल संचालित मिला। जांच अधिकारी ने कक्षा नौ से 12वीं तक कक्षाएं बंद कराई। बच्चों को बताया कि स्कूल में फर्जी कक्षाएं चल रही हैं। कक्षाएं बंद कराने पर कई अभिभावक विरोध में उतरे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेएस पब्लिक स्कूल अदलपुर में पांचवी में तक मान्यता थी। इसी मान्यता से गांव इनवई में भी इंटर तक विद्यालय संचालित मिला। बीएलआरडी पब्लिक स्कूल इनवई में कक्षा पांचवी तक मान्यता थी, जबकि विद्यालय दसवीं तक संचालित मिला। एसकेएस अकेडमी गोविंदपुर बगैर मान्यता के संचालित मिला। एकता जूनियर हाईस्कूल जिजौली में कक्षा आठवीं तक मान्यता थी, लेकिन इंटर तक कक्षाएं चल रही थीं। स्कूल संचालक को टीम के आने की खबर चली, विद्यालय की छुट्टी कर दी। जांच अधिकारी ने बच्चों को रोक लिया। शिवाजी शिक्षा निकेतन मक्खनपुर में पांचवी तक मान्यता थी, आठवीं तक विद्यालय संचालित था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें