फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति कर रहा था दूसरी शादी, पत्नी बच्चों सहित पहुंची

विज्ञापन
शादी
विज्ञापन
टूंडला (‌फ‌िरोजाबाद)। पहली पत्नी को छोड़ दूसरी शादी रचाने जा रहे पति को सबक सिखाने पत्नी अपनी दो बेटियों एवं परिजनों के साथ दुल्हन के घर पहुंच गई। इसकी जानकारी मिलने पर दूल्हा रात नौ बजे तक बारात लेकर नहीं पहुंचा था। पत्नी ने पुलिस से कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


थाना मक्खनपुर क्षेत्र के गांव अरमराजट्ट निवासी जनक सिंह ने अपनी पुत्री मधु का विवाह आठ वर्ष पूर्व मथुरा के थाना सदर के मोहल्ला माली मकसदपुर निवासी मुकेश पुत्र लोटन सिंह के साथ किया था। परिजनों का आरोप है कि मधु के लगातार दो बेटियां होने के कारण ही पति उसे मायके में छोड़ गया। इसके बाद पत्नी को लेने तक नहीं आया। मायके में रह रही मधु पति के खिलाफ न्यायालय में केस लड़ रही है।

पहली पत्नी होने के बाद भी मुकेश ने राजा का ताल की ठार से दूसरा विवाह भी तय कर लिया। रविवार को उसकी बारात आनी थी। पति द्वारा दूसरी शादी करने और रविवार को बारात आने की जानकारी मिलने पर मधु अपनी दोनों बेटियों और परिजनों के साथ राजा का ताल पहुंच गई। शादी समारोह के करीब ही डेरा डाल लिया। मधु ने लड़की के परिजनों को ये बताया कि मुकेश की शादी उसके साथ हो चुकी है।
विज्ञापन


मुकेश के दो बेटियां हैं। पहली पत्नी की सक्रियता के चलते रात्रि नौ बजे तक बारात नहीं आई थी। पत्नी शादी रोकने के लिए राजा का ताल में डेरा डाले हुए थी। राजा का ताल चौकी प्रभारी ने कहा कि पहली पत्नी शादी रुकवाने आई थी। पता चल जाने के कारण दूल्हा पक्ष बारात नहीं लाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें