फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में कोरोना: तेजी से फैल रहा संक्रमण, 24 घंटे में 51 नए मरीज मिले, वृंदावन में सबसे ज्यादा

Sat, 03 Apr 2021 06:32 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

मथुरा जिले में लगातार कोरोना मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। बीते तीन दिन में सौ से अधिक पॉजिटिव केस सामने आए हैं। सबसे ज्यादा वृंदावन में मिले हैं। शनिवार को 51 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इससे कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7173 हो गई।

विज्ञापन

 
वृंदावन में 11, मथुरा में तीन, बलदेव में तीन, टाउनिशप में तीन, राया में तीन, आनंदलोक कॉलोनी में दो, बाड़पुरा में दो, एमआर नगर में दो, गोकुल, गणेशरा, बालाजीपुरम, कमई, भवनपुरा, गोवर्धन, चामुंहा, जनरलगंज, ब्रजगंगा अपार्टमेंट, श्रीजीधाम, घाटी बहालराय, आचार्य नगर, कृष्णा कॉलोनी, लक्ष्मीगली गऊघाट, कैलाश नगर, एमएच मथुरा, रायपुर, गुरुनानग नगर, बरसाना में कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

कोरोना जांच की संख्या बढ़ेगा 
कोरोना की दूसरी लहर को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग सैंपलिंग के दायरे को बढ़ाने जा रहा है। इसके तहत बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर कैंप लगाकर सैंपलिंग कार्य में और तेजी लाई जाएगी, साथ ही जनपद के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ जिला अस्पताल में सैंपल कलेक्शन करने की व्यवस्था को और दुरुस्त किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बाजारों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन के साथ भीड़भाड़ वाले स्थानों पर रैंडम सैंपल लिए जाएंगे। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने दूसरे प्रदेश खासकर केरल और महाराष्ट्र से आ रहे लोगों की कोविड स्क्रीनिंग और कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग की व्यवस्था की है। 

एसीएमओ डॉ. राजीव गुप्ता ने कहा कि बीते वर्ष स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना से उत्पन्न चुनौतियों और उसके खतरे का सामना किया, अब भी कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार सावधानी और बताए गए नियमों का पालन करना होगा। तभी हम दूसरी लहर को मात दे सकेंगे। जनपद में लगातार मिल रहे नए पॉजिटिव केस को देखते हुए रैंडम सैंपलिंग पर जोर दिया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें