फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुड़िया मेले में प्रसाद खाने से 36 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी, बीमारों में ज्यादातर बच्चे शामिल

Mon, 23 Jul 2018 11:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
फूड प्वाइजनिंग के शिकार बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा के गोवर्धन मुड़िया पूर्णिमा मेले में सोमवार को राधाकुंड परिक्रमा मार्ग पर उद्धव कुंड के पास लगे भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर 36 लोग बीमार हो गए। यह भंडारा राजस्थान के लोगों द्वारा लगाया गया था। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही एसीएमओ राजीव गुप्ता मौके पर पहुंचे और दूषित खोये की बर्फी को नष्ट कराया। बीमार लोगों को गोवर्धन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। खाद्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सैंपल भरे हैं।

फूड प्वाइजनिंग का शिकार कुछ स्थानीय लोग भी हुए हैं, जिन्होंने भंडारे में बंट रहे प्रसाद को खाया था। वहीं ज्यादार श्रद्धालु बाहर के हैं, जो परिक्रमा करने आए थे। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूषित खोये से बनी थी बर्फी

जानकारी के मुताबिक राजस्थान के लोगों ने सोमवार को उद्धव कुंड के पास भंडारा लगाया था। प्रसाद के रूप में बर्फी बांटी जा रही थी। जिसे खाने के बाद लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। ये देख लोगों में हड़कंप मच गया। 

इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग की दी गई। मौके पर एसीएमओ राजीव गुप्ता और खाद्य विभाग के अफसर पहुंच गए। उन्होंने दूषित खोये की बनी बर्फी का नष्ट कराया। वहीं बीमार लोगों को एंबुलेंस से अस्पताल ले लाया गया।

बीमार लोगों में स्थानीय निवासियों के साथ दूसरे जिलों के लोग भी शामिल हैं। एसीएमओ राजीव गुप्ता ने बताया कि बीमार लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। सभी की हालत खतरे से बाहर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें