आगरा में थाना ताजगंज के गांव बरौली अहीर में पाउडर से गहने चमकाने का झांसा देकर दो युवकों ने महिला को चूना लगा दिया। युवक सोने की चेन ले गए। पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत की है।
बरौली अहीर निवासी किसान सत्येंद्र की पत्नी राधा बुधवार दोपहर को घर के बाहर खड़ी हुई थी। तभी गांव में बाइक से दो युवक आए। उन्होंने कहा कि एक पाउडर से बर्तन और गहने चमकाने का काम करते हैं।
इस पर राधा ने उन्हें घर में बुलाया। युवकों ने गहने और एक टिफिन लाकर देने का कहा। राधा ने पेंडल लगी चेन दे दी। युवकों ने चेन को टिफिन में रख दिया। इसके बाद पाउडर लगा दिया। कुछ देर बाद राधा से गर्म पानी मांगा। वह पानी लेने चली गई।