फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में बैठे 50 परीक्षार्थी

Sun, 09 Nov 2025 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो 2 डॉ. किरन सौजिया सीनियर सेकेंडरी एजुकेशनल एकेडमी में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा क
विज्ञापन
मैनपुरी। डॉ. किरन सौजिया सीनियर सेकेंडरी एजुकेशनल एकेडमी में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रविवार को अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा में 50 परीक्षार्थी उपस्थित हुए जबकि 60 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा देकर बाहर निकले परीक्षार्थियों के चेहरे पर प्रसन्नता नजर आई।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र पर सुबह 9 बजे से ही परीक्षार्थियों ने पहुंचना शुरू कर दिया था। 10:30 बजे से परीक्षा केंद्र पर सघन तलाशी के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। 11 बजे से 12:30 बजे तक परीक्षा पांच कक्षों में आयोजित हुई। परीक्षा में कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। परीक्षा के दौरान पंजीकृत 110 छात्र-छात्राओं में से 50 छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए। ओएमआर पर परीक्षार्थियों ने प्रश्नपत्र में आए प्रश्नों के जवाब दिए। कक्षा 9 में पंजीकृत नौ में से सात, कक्षा 10 में पंजीकृत 22 में से 13, कक्षा 11 में पंजीकृत 56 में से 23 और कक्षा 12 में पंजीकृत 23 में से सात परीक्षार्थी उपस्थित हुए। परीक्षा विद्यालय के मैनेजर विद्यांशु सौजिया की देख रेख में आयोजित हुई। प्रदीप कुमार परीक्षा केंद्र प्रभारी रहे।
इसके साथ ही परीक्षा में शिक्षक डॉ. संजय, रनवीर सिंह राही, अजीत सिंह, कैलाश सेनापति, अशोक कुमार, करिश्मा पांडेय, शिव कुमार, कुलदीप सिंह, राजीव गंगवार, मुकेश कुमार, योगेश कुमार, राधा उपाध्याय, कीर्ति प्रसाद आदि कक्ष निरीक्षक के रूप में तैनात रहे।
विज्ञापन

इस प्रकार की परीक्षा प्रतिवर्ष आयोजित होनी चाहिए। परीक्षा जरूरतमंद छात्र-छात्राओं के लिए बहुत ही हितकारी है।
सोनी दिवाकर कक्षा 11, कसौली

अमर उजाला ने जरूरतमंद छात्रों के लिए परीक्षा के माध्यम से छात्रवृत्ति की व्यवस्था की है यह एक नेक कार्य है।
अन्नू कुमार, कक्षा 11, रानीपुर

अतुल माहेश्वरी छात्रव़ृत्ति परीक्षा शिक्षा के प्रति छात्रों की रूचि तो बढ़ा ही रही है साथ ही इससे आर्थिक मदद की भी उम्मीद है।
दिव्यांश कुमार, कक्षा 11, जमैयतगंज

जो छात्र पढ़ाई में रुचि रखते हैं वे बेहतर करें। सफलता हासिल करने पर उन्हें छात्रव़ृत्ति के रूप में मदद मिलेगी यह एक अच्छा प्रयास है।
अभय कुमार कक्षा 11, बरौलिया

अमर उजाला फाउंडेशन की यह पहल जरूरतमंद छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है। इस प्रकार की परीक्षा समय-समय पर होनी चाहिए।
आलिया नफीस कक्षा 9, महमूद नगर

छात्रव़ृत्ति परीक्षा सामान्य ज्ञान को बढ़ाने के साथ ही एक मदद की उम्मीद भी है। इसी उद्देश्य से परीक्षा में शामिल हुई हूं।
राखी कक्षा 10, उसमानपुर

फोटो 2 डॉ. किरन सौजिया सीनियर सेकेंडरी एजुकेशनल एकेडमी में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा क

फोटो 2 डॉ. किरन सौजिया सीनियर सेकेंडरी एजुकेशनल एकेडमी में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा क

फोटो 2 डॉ. किरन सौजिया सीनियर सेकेंडरी एजुकेशनल एकेडमी में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा क

फोटो 2 डॉ. किरन सौजिया सीनियर सेकेंडरी एजुकेशनल एकेडमी में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा क

फोटो 2 डॉ. किरन सौजिया सीनियर सेकेंडरी एजुकेशनल एकेडमी में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा क

फोटो 2 डॉ. किरन सौजिया सीनियर सेकेंडरी एजुकेशनल एकेडमी में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा क

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें