इन किसानों का हुआ नुकसान
गेहूं के पके खेत में आग लगने से किसानों को नुकसान हुआ है। जिनमें शिवराजसिंह, सिपाहीराम, बांकेलाल, प्रवीन कुमार, सोबरन सिंह, रामसनेही, राजबहादुर, मेघसिंह, रामशरण, महेशचंद्र, संतोष, कश्मीर सिंह, हेमंत, अजीत, सौरव, सोनू, विटादेवी, महेंद्र, बलवीर, हरिपाल, रोहित, अवधपाल निवासी विक्रमपुर शामिल हैं। पीड़ित किसानों ने मुआवजा दिलाने की मांग की है।
तीन बीघा फसल जली
औंछा के गोपालपुर में राजेश यादव के खेत में अज्ञात कारणों से लगी आग में तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। तेज हवा के बीच ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाकर अन्य खेतों में खड़ी गेहूं की पकी फसल को बचा लिया।
आग लगने से फसल जली
गांव लखनी मोहब्बतपुर में शुक्रवार की दोपहर चार किसानों की गेहूं की पकी फसल जलकर राख हो गई। एक खेत में गेहूं की फसल में आग लगने से हवा के झोंकों के साथ तेजी से फैलती चली गई। ग्रामीण बाल्टियां लेकर आग बुझाने को दौड़ पड़े।
फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गयी लेकिन दमकल टीम जब तक पहुंचती। ग्रामीणों के सामूहिक प्रयासों से आग पर काबू पा लिया। किसान अमरदीन खान, शिवदयाल, राजू, छत्रपाल की फसल और बोझ जलकर राख हो गए।
लोधीपुर में झोपड़ी में लगी आग, फसल भी जली
बेवर के गांव लोधीपुर में शुक्रवार की दोपहर प्रेमचंद्र जाटव की झोपड़ी में आग लग गई। आग में घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटों ने पास ही किसान बृजेश सिंह की डेढ़ बीघा खेत को भी चपेट में ले लिया। जिससे फसल भी जलकर राख हो गई।