फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गेहूं खरीदने के लिए बने 47 क्रय केंद्र, खरीद शुरू होने का इंतजार

Fri, 20 Mar 2026 03:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। जिला प्रशासन ने गेहूं खरीद की तैयारियां शुरू कर दी हैं। सरकार ने एमएसपी 2,585 रुपये प्रति क्विंटल तय की है। किसानों ने ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिया है। जिले में 47 क्रय केंद्र बनाए गए हैं, लेकिन अभी तक खरीद की तारीख तय नहीं हुई है।
विज्ञापन

जिला खाद्य विपणन अधिकारी नंद किशोर ने बताया कि गेहूं खरीद के लिए 47 क्रय केंद्र खोलने निर्धारित हैं। इनमें विपणन शाखा के 12, पीसीएफ के 34 और एफसीआई का एक शामिल है। इन्हीं केंद्रों पर खरीद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस बार गेहूं का खरीद मूल्य 2,585 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। इसके लिए पंजीकरण शुरू हो गया है। किसान अपनी गेहूं की फसल बेचने के लिए विभागीय वेबसाइट पर जाकर या किसान मित्र पोर्टल से पंजीकरण करा सकते हैं। उन्हें आधार और मोबाइल नंबर की आवश्यकता होगी। इसके बाद राजस्व विभाग ऑनलाइन सत्यापन करेगा। सत्यापन पूर्ण होने के बाद उनके गेहूं की खरीद होगी। इन केंद्रों पर 25 मार्च से खरीद शुरू होने की संभावना है। अभी तक जिले के 771 किसान पंजीकरण करा चुके हैं।

जनपद में बड़े क्षेत्रफल में होती है गेहूं फसल
जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि जनपद में 1 लाख 24 हजार क्षेत्रफल में गेहूं की फसल तैयार की गई है। अधिकतर किसान मार्च के आखिरी सप्ताह में कटाई शुरू करते हैं, जो मई के पहले सप्ताह तक चलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें