फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जनकपुरी की चमकेंगी 46 सड़कें, 15 करोड़ के प्रस्ताव दिए

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। जनकपुरी महोत्सव की तैयारी कमला नगर में शुरू हो गई है। प्रभु राम के आगमन से पहले 46 सड़कों को चमकाने के साथ अन्य विकास कार्यों के लिए 15 करोड़ के प्रस्ताव तैयार कर नगर निगम को दिए है। जिलाधिकारी से जल्द विकास कार्य शुरू कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन

जनकपुरी महोत्सव समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को डीएम अरविंद एम बंगारी और नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल से मुलाकात की। लघु उद्योग निगम अध्यक्ष दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राकेश गर्ग ने बताया कि जनकपुरी महोत्सव आयोजन में एक माह से कम का समय बचा है। डीएम से जल्द कार्य शुरू कराए जाने की मांग की। सड़कों के साथ प्रकाश व्यवस्था के लिए 250 स्ट्रीट लाइट और 20 जगह सीवर मैनहोल पर ढक्कन लगने है। श्रीराम चौक से लेकर सभी ब्लॉक में सड़कों का निर्माण होगा। डीएम ने सोमवार से विकास कार्य शुरू कराने क आश्वासन दिया है। प्रतिनिधिमंडल में शिशिर कुमार, राजेश अग्रवाल, पार्षद प्रदीप अग्रवाल, उमेश कंसल, पंकज अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, वंश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

इन सड़कों की बदलेगी सूरत
- कमला नगर ई ब्लॉक सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल से पानी की टंकी रोड तक, आईडीबीआई बैंक से जैन पार्क तक ।
- सेंट्रल बैंक रोड से कमला नगर मुख्य मार्ग तक।
- कमला नगर सी ब्लॉक राष्ट्रीय राजमार्ग से श्रीराम मंदिर चौक तक और महाराजा अग्रसेन सेवा सदन से बृज रसायन तक।
- कमला नगर श्रीजी गेस्ट हाउस से पानी की टंकी तक, अंजुमन होटल से जैन पार्क मकान संख्या ई- 181 तक।
- कमला नगर ए- ब्लॉक डबल स्टोरी की आंतरिक सड़कें और दुर्गा पार्क के चारों तरफ की सड़कें।
- बी- ब्लॉक में मकान नं. 110 से इंडियन ओवरसीज बैंक तक, हाईडिल कॉलोनी गेट से मकान नं. 672 तक।
- कमला नगर में अमर सिंह के मकान से टंकी चौराहे तक, डी ब्लॉक में मकान नं. डी- 521 से 532 तक, दिलीप मेडिकल से कावेरी मंदिर तक। मकान नं. बी- 653 से ए- 728 तक और मधुवन पार्क के चारों तरफ की सड़क।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें