फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बृजेंद्र रावत और बेटे के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। अधिवक्ता ने कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बृजेंद्र रावत और बेटे कृष्णा रावत पर मारपीट का आरोप लगाकर थाना न्यू आगरा में केस दर्ज कराया है। न्यायालय ने पीड़ित को सुरक्षा देने के लिए पुलिस आयुक्त को पत्र भेजा है।
विज्ञापन



दर्ज केस के अनुसार अधिवक्ता अवधेश शर्मा 11 अक्टूबर 2023 की रात ताजगंज थाना क्षेत्र में कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बृजेंद्र रावत के दामाद सचिन उपाध्याय की हत्या के मुकदमे में वादी पक्ष की तरफ से पैरवी कर रह हैं। सात अगस्त को दोपहर 2 बजे वह एडीजे-17 की कोर्ट से फाइनल बहस कर बाहर निकले तो बृजेंद्र रावत और उनके बेटे कृष्णा रावत ने रोक लिया। अपने पद का हवाला देते हुए धमकी दी कि हमारे सामने कोई अधिवक्ता खड़ा नहीं हो सकता। उनके विरोध करने पर गाजी गलौज देकर मारपीट की। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस पर पीड़ित ने न्यायालय में शिकायत कर सुरक्षा की गुहार भी लगाई।
सभी आरोप बताए निराधार

बिजेंद्र रावत का कहना है कि उन पर और बेटे पर लगाए सभी आरोप निराधार है। किसी के साथ कोई मारपीट नहीं की है। पुलिस को मामले में निष्पक्ष जांच करनी चाहिए।
विज्ञापन


समर्पण के बाद जेल भेजा कृष्णा को
अधिवक्ता अवधेश शर्मा ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने 13 अगस्त को कृष्णा रावत की जमानत निरस्त करने की याचिका पर सुनवाई के बाद स्थानीय न्यायालय में समर्पण करने के आदेश दिए थे। 14 अगस्त को उसने समर्पण किया था। वहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें