फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: कंटेनर में आग लगने से 46 बाइक जलकर हुईं खाक, पंतनगर उत्तराखंड से गुजरात जा रही थीं मोटरसाइकिलें

Tue, 01 Oct 2024 11:11 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंचकर बमुश्किल आग पर काबू पाया। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि इस दुर्घटना में कंटेनर के अंदर रखी हुई बजाज कंपनी की 41 पल्सर और 5 प्लैटिना बाइक जलकर खाक हो गईं।
विज्ञापन
धू-धू कर जलतीं बाइकें - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में नगला गलू के पास एक कंटेनर में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। हादसे में चालक मामूली रूप से झुलस गया। वहीं कंटेनर में भरी हुई बजाज कंपनी की 46 बाइक जलकर खाक हो गई।

विज्ञापन


कस्बा व थाना जैथरा निवासी शिवपाल ने बताया कि वह ट्रक चालक है। पंतनगर से बजाज कंपनी की 46 बाइक को कंटेनर में लेकर गुजरात जा रहा था। मंगलवार को देर शाम जैसे ही उसका कंटेनर कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गांव नगला गलू के पास पहुंचा चेंबर में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लग गई। जब तक जानकारी हुई पूरा कंटेनर आग की चपेट में आ चुका था। आग लगने की सूचना पुलिस को दी और खुद आग बुझाने लगा, जिसके चलते मेरे हाथ भी झुलस गए। 

फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंचकर बमुश्किल आग पर काबू पाया। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि इस दुर्घटना में कंटेनर के अंदर रखी हुई बजाज कंपनी की 41 पल्सर और 5 प्लैटिना बाइक जलकर खाक हो गईं। आग पर काबू पा लिया गया है और घायल चालक को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें