बिछवां। बेटी की शादी के लिए खरीदारी करने के लिए टेंपो में बैठ कर कुरावली बाजार जा रहे एक किसान की जेब से 45 हजार रुपये निकाल लिए गए। किसान ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कस्बा बिछवां निवासी हरीश चौहान की पुत्री की इसी महीने शादी होनी है। मंगलवार को शादी के लिए बर्तन आदि खरीदने के लिए टेंपो में बैठ कर कुरावली बाजार जा रहा था। थाने से कुछ दूरी पर पहुंचने पर पास बैठा एक युवक अचानक गाड़ी रुकवाकर नीचे उतर गया। लोगों ने रास्ते में उतरने का कारण पूछा तो उसने कहा कि पीछे बस आ रही है। टेंपो में बैठे हरीश ने इस बात पर कोई ध्यान नहीं दिया। वह जब कुरावली पहुंचे तो देखा कि उनकी जेब कटी हुई है। जेब में रखे 45 हजार रुपये चोरी हो चुके हैं। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।