फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

43 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान, झुलसते रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को दिन में धूप के चलते अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं गर्म हवाएं दिनभर तन को झुलसाती रहीं।
विज्ञापन

गर्मी के चलते लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल होता जा रहा है। सुबह से ही धूप के चलते लोगों को परेशानी होने लगती है। शुक्रवार को सुबह से ही तापमान बढ़ना शुरू हो गया था। दोपहर तक तेज धूप के चलते अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। घर से बाहर निकले लोगों को तेज धूप के साथ ही गर्म हवाएं परेशान करती रही। दिनभर लोग गर्मी से राहत पाने की जुगत में रहे लेकिन उन्हें राहत नहीं मिल सकी। शाम को भी लोगों को गर्मी से राहत का इंतजार रहा।
स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए गर्मी परेशानी का सबब बनी हुई है। नए सत्र में एक अप्रैल से स्कूलों का संचालन शुरू हो गया है। अधिकांश स्कूल सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक संचालित हो रहे हैं। ऐसे में जब स्कूलों की छुट्टी होती है तो तापमान चरम पर होता है। इस दौरान बच्चों का गर्मी से बचाना परिजन के लिए मुश्किल होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें